Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रक की टक्कर से राहगीर की मौत
उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
सितारगंज। नगर के बिजटी चैराहे पर ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय परवेज निवासी वार्ड नंबर 6 के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सड़क किनारे खड़ा था तभी अचानक सड़क पर आ रहे ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया और परवेज के सर पर टायर उतरने से परवेज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर परवेज के घर पर सूचना मिलने पर कोहराम मच गया। बतातें चले कि मृतक मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *