February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिक्षा मंत्री ने जाना भाजपा नेता संतोष का हाल

शिक्षा मंत्री ने जाना भाजपा नेता संतोष का हाल
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। मेडिसिटी अस्पताल में उपचार करा रहे वार्ड 17 के पार्षद पति एवं भाजपा नेता संतोष पाल का आज शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे ने अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। संतोष पाल का बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब है। जिस कारण उन्हें मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी मिलने पर शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे ने अस्पताल पहुंचकर संतोष पाल का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान शिक्षा मंत्री के साथ दिनेशपुर के भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनादि मण्डल, हिमांशु सरकार, गोपी सागर,रोहित मण्डल, कुलदीप शर्मा, पिंटू पाल आदि लोग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *