कोरोना के अब तक 14,378 मरीज
Mumbai: A doctor prepares to conducts swab tests of journalists as a preventive measure against COVID 19 during the nationwide lockdown to curb the spread of coronavirus, at CSMT in Mumbai, Thursday, April 16, 2020. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI16-04-2020_000168B)
नई दिल्ली(उद ब्यूरो)। देश में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में दिन पर दिन इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 14 हजार के पार पहुंच गई है। मंत्रालय के मुताबिक, अबतक 14 हजार 378 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 480 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 1992 लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 201, मध्य प्रदेश में 69, गुजरात में 41, पंजाब में 13, दिल्ली में 42, तमिलनाडु में 15, तेलंगाना में 18, आंध्र प्रदेश में 14, कर्नाटक में 13, पश्चिम बंगाल में 10, जम्मू-कश्मीर में 5, उत्तर प्रदेश में 14, हरियाणा में 3, राजस्थान में 11, केरल में 3, झारखंड में 2, बिहार में2, असम, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में एक-एक मौत हुई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले सात दिनों में केसों के दोगुने होने की दर 6।1 है जबकि उसके पहले 3 दिन था, मतलब पहले हर तीसरे दिन मामले दोगुने हो रहे थे जबकि पिछले सात दिनों में हर 6।1 दिनों में दोगुने हो रहे हैं। 5 लाख एंटीबाॅडी टेस्ट किट उन जिलों में वितरित की जा रही हैं, जहां ज्यादा मामले आए हैं। देश में कोरोना केस बढ़ने में 40 फीसदी की कमी आई है। कोरोना संक्रमित 13।6 फीसदी मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोरोना के 80 फीसदी मरीज ठीक हो रहे हैं। एंटीबाॅडी और आरएनए आधारित वैक्सीन पर काम किया जा रहा है। दवाई के विकास की भी कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ऐसी दवाई नहीं मिली है। अब तक कुल 319400 टेस्ट हुए हैं।
