August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डीएम एसएसपी ने किया खटीमा में क्वारंटाईन एरिया का निरीक्षण 

रुद्रपुर। जिलाधिकारी डा.नीरज खैरकवाल और एसएसपी बरिदंरजीत सिंह ने बृहस्पतिवार शाम खटीमा के क्वारनटाईन एरिया का भ्रमण कर व्यवस्थाओं में जुटे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कर्मचारी सोशियल डिस्टैन्स का ध्यान रख कर अपनी डयूटी करें।  इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न करें।  जिलाधिकारी ने कोरोना के खिलाफ जंग में जुटे सभी योद्धाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी लोग अच्छा कार्य कर रहे है।जिसका जनता द्वारा जनपद के प्रसाशन व पुलिस प्रसाशन का प्रसार प्रचार किया जा रहा है। हम यह भी आश्वासन दिलाते हैं कि आपका पूरा सहयोग करेंगे। भ्रमण के दौरान एएसपी देवेंद्र पिंचा, पुलिस अधीक्षक आईआरबी रामनगर डा.जगदीश चंद्र, एडीएम जगदीश चंद्र काण्डपाल, उपजिलाधिकारी निर्मला बिष्ट, सीओ खटीमा महेश चन्द्र बिजोला,कोतवाल संजय पाठक आदि मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *