August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ओमेक्स निवासी युवक की मौत,कुछ दिन पूर्व टर्की से लौटा था

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। ओमेक्स निवासी एक युवक की आज मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त युवक टर्की गया हुआ था और कुछ दिन पूर्व ही टर्की से वापस लौटा था। आज उसका स्वास्थ्य खराब होने के चलते उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग को जब उक्त युवक के पूर्व में टर्की जानेे की जानकारी मिली तो वह सक्रिय हो गई। एहतियात के तौर पर उक्त युवक का सैपल ले लिया और कोरोना टेस्ट के लिये भेज दिया गया। बताया जाता है कि आज देर सायं उक्त युवक की मौत हो गयी। उक्त युवक की मौत कहीं कोरोना वायरस से तो नही हुईे इसकी पुष्टि टेस्ट की रिर्पोट आने के बाद ही हो पायेगी। डिप्टी सीएमओ डाॅक्टर अविनाश खन्ना ने बताया कि प्रथम दृष्टा उक्त युवक को इन्फैक्शन की शिकायत सामने आई है। जिसके चलते उसका स्वास्थ्य खराब हुआ। एहतियातन के तौर पर उक्त युवक का शाम को ही कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया जा चुका है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उक्त युवक कोरोना से पीड़ित था या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *