October 19, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम ने सुनीं जनसमस्याएं,त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा (उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर आम लोगों तथा जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसका उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। इसमें प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने और लोगों को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में प्राथमिकता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए इंतजार न करना पड़े। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री रंजीत सिंह नामधारी, संतोष गौरव, फरजाना बेगम, सुरेश कोली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, रनदीप पोखरिया, अमित पांडे, सतीश भट्टð, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *