Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी की मोटर सहित दो शातिर गिरफ्तार

काशीपुर(उद संवाददाता)।  चोरी की मोटर के साथ पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपियों  को जेल भेज दिया गया। घटना के बारे में पुलिस को तहरीर देकर बनबसा कॉलोनी टांडा उज्जैन निवासी राजू पुत्र इनॉउ प्रसाद ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर में लगी पानी की मोटर चोरी कर ली गई।  पुलिस ने शिकायत के आधारपर प्राथमिकी दर्ज कर जब  जांच की तो सिद्दीकी इंटर कॉलेज के समीप मोहल्ला अल्ली खां निवासी आरिफ हुसैन पुत्र गुलाम साबिर तथा टेलीफोन एक्सचेंज के समीप ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी जितेंद्र पुत्र बृजपाल के नाम प्रकाश में आए। सुरागरसी  करती पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को शुगर मिल गेट के पास से दबोच कर जरूरी पूछताछ के बाद उन्हें जेल रवाना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *