Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भट्टी में मिला अवैध शराब का जखीरा,तस्कर फरार

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। एसएसआई भुवन चंद जोशी की अगुवाई में पुलिस टीम ने गत सायं ग्राम अर्जुनपुर नहर किनारे औचक दबिश देकर शराब भट्टी को नष्ट कर दिया। शराब बना रहे लोग वहां से फरार हो गये। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब व शराब बनाने के उपकरण कब्जे में लेकर हजारों लीटर लाहन नष्ट कर दी तथा पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एसएसआई भुवन जोशी की अगुवाई में एसआई मनोहर चंद, गंगाराम गोला, कां. महेंद्र सिंह, गणेश पांडे व किशन सिंह गत सायं ग्राम अर्जुनपुर नहर किनारे पहुंचे जहां कुछ लोग भट्टी पर अवैध शराब बना रहे थे। पुलिसकर्मियों को देख शराब बना रहे लोग मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने शराब भट्टी नष्ट कर 400 लीटर कच्च्ी शराब, 100 पाउच अवैध शराब, लोहे के ड्रम, हांडी, पाइप, कनस्तर सहित शराब बनाने के अन्य उपकरणों को कब्जे में लेकर हजारों लीटर लाहन नष्ट कर दिया। एसएसआई भुवन जोशी ने बताया कि इस मामले में अर्जुनपुर निवासी मदन सिंह पुत्र टिक्का सिंह, बलविंदर सिंह पुत्र मदन सिंह, बलविंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, ग्राम बिंदुखेड़ा निवासी गुरदेव सिंह पुत्र गुरमेल सिंह व जसविंदर सिंह पुत्र चैधरी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सभी की तलाश शुरू कर दी हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *