February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाबा हरदेव के जन्मोत्सव पर चला सफाई और पौधारोपण अभियान

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की 66वीं जन्म जयंती पर आज संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में प्रातः 8 से 11बजे तक स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इससे पूर्व प्रातः निरंकारी मिशन मेें सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष, वृद्ध व बच्चे एकत्र हुए जहां से वह जिला चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सालय के सम्पूर्ण परिसर में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान प्रारम्भ किया गया। मिशन के अनुयायियों द्वारा चिकित्सालय परिसर के साथ ही चिकित्सालय के वार्डां व अन्य कक्षों में भी साफ सफाई की गयी और समस्त एकत्र कूड़े को एक जगह एकत्र कर उसका निस्तारण किया। सफाई अभियान के पश्चात जिला चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया जिसके तहत फल व छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। इस दौरान मिशन के वरिष्ठ अनुयायियों सहित जिला चिकित्सालय के पीएमएस डा. टीडी रखोलिया, प्रबंधक डा. अजयवीर सिंह सहित कई चिकित्सक व अन्य स्टाफ मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *