February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कई संगठनों ने किया धरना प्रदर्शन

काशीपुर (उद संवाददाता)। सीएए के विरोध और पदोन्नति में आरक्षण को लेकर पूर्व रोस्टर लागू करने की मांग करते हुए यहां पंत पार्क में आधा दर्जन संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओ ने धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। आज प्रातः स्टेशन रोड स्थित पन्त पार्क में भीम आर्मी एकता मिशन, इंकलाबी मजदूर केंद्र, एससीएसटी वेल्फेयर एसोसिएशन, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र तथा एससीएसटी ओबीसी टीचर एसोसिएशन से जुड़े दर्जनों कार्यकत्र्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो भविष्य के परिणाम गंभीर होंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में हरिओम सिंह, भजन सिंह, विनोद कुमार, डाॅ जसवंत सिंह, चितरंजन सिंह, मनप्रीत सिंह, अजय गौतम, हिमांशु गौतम, खिमानंद जोशी, विनोद गौतम समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *