Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता(उद संवाददाता)। पेपर देकर घर लौट रहे बाईक सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने उन्हें 108 एम्बुलेंस से खटीमा अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम कुआं खेड़ा खटीमा निवासी पंकज राणा पुत्र नरेश राणा, गांव के ही योगेश राणा पुत्र हरबंस राणा के साथ बाइक संख्या यूके 06 एटी 9370 से फाॅरेस्ट का हल्द्वानी से पेपर देकर अपने घर जा रहे था। गत रात्रि नेशनल हाईवे बाईपास के समीप अज्ञात वाहन ने बाईक में टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट दल बल के साथ पहुंचे। उन्होंने राहगीरों की मदद से 108 से घायलों को खटीमा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टरों ने दोनों युवकों को मृतक घोषित कर दिया, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक पंकज राणा दो बहनों का इकलौता भाई था। मृतक पंकज राणा का 4 साल का पुत्र है। योगेश राणा तीन भाईयो मे सबसे छोटा था और उसकी चार साल की पुत्री है। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *