Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नव प्रतिष्ठान विराज एण्ड एसोसिएट्स का शुभारम्भ

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। सिविल लाईन स्थित सनसिटी प्लाजा काॅम्पलैक्स में आज प्रातः धार्मिक अनुष्ठानों के बीच नव प्रतिष्ठान विराज एण्ड एसोसिएट्स का विधिवत शुभारम्भ किया गया। गदरपुर से पधारे पं. राजन शर्मा की अनुवाई में नव प्रतिष्ठान में सर्वप्रथम हवन यज्ञ आयोजित हुआ जिसमें मुख्य यजमान लेखराज नागपाल, मधु नागपाल, रजत नागपाल सीए व गौरव नागपाल, वैभव त्रिपाठी सीए के साथ अन्य परिजनों ने हवन कुंड में आहूतियां डाली व आरती की। जिसके पश्चात पं. राजन शर्मा ने प्रतिष्ठान स्वामियों सहित गदरपुर व्यापार मण्डल अध्यक्ष अशोक छाबड़ा आदि के साथ पूजा अर्चना के बीच फीता काटकर नव प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया और परिजनों को आशीर्वाद देते हुए नवप्रतिष्ठान के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान राजकुमार सीकरी, सतीश अरोरा, कर्मचंद अरोरा,देवी दयाल अनेजा, अनूप मदान,प्रीत धींगरा, केशव धींगरा, राधा अनेजा, मंगतराम अरोरा, मीतिका धींगरा, अंकित अरोरा, रतिक सक्सेना, नीलम धींगरा, शांति अरोरा ,राजकुमार गावड़ी, हरीश अरोरा, अरूण अरोरा, समीर अरोरा व विजय कुमार गाबा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *