Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क हादसे में घायल फोटो ग्राफर की अस्पताल में मौत

काशीपुर(उद संवाददाता)। सड़क हादसे में घायल फोटोग्राफर की उपचार के दौरान बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई। देर रात मृतक का शव जैसे ही  काशीपुर पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया।  पुलिस को सूचना मिलने पर उसने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद आज शव परिजनों के हवाले कर दिया।  ज्ञातव्य है कि ढकिया नंबर 1 कुंडेश्वरी निवासी संजू 18 वर्ष पुत्रा दिनेशचंद का कुंडेश्वरी में ही सुमंगलम के नाम से फोटो स्टूडियो है। गत शुक्रवार की रात साईं विहार काॅलोनी कुंडेश्वरी से एक समारोह में फोटोग्राफी करने के बाद संजू अपने दोस्त को बाइक से छोड़ने आवास विकास आया। वापसी में बाजपुर रोड पर गोराया पेपर मिल के  समीप कार संख्या यूके 01/,5354 के चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें फोटोग्राफर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालत नाजुक देख फोटोग्राफर को मुरादाबाद से बरेली के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां जहां उपचार के दौरान गत शनिवार की शाम उसकी मौत हो गई। इस घटना में कार चालक भी घायल बताया जा रहा है जिसे मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर मृतक संजू की अकस्मात हुई मौत से उसके परिवार में मातमी कोहराम मचा है। मृतक परिजनों द्वारा मामले की तहरीर आईटीआई थाना पुलिस को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *