August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

परिजन गये बेटे के संस्कार में, चोर घुसे घर में

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। मोहल्ला आजादनगर ट्रांजिट कैंप निवासी युवक की उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में मौत हो गयी। गतरात्रि परिजन शव लेकर मूल आवास बहेड़ी गये जिनकी गैरमौजूदगी में अज्ञात चोर घर के भीतर आ घुसे और उन्होंने घर से सोने चांदी के जेवरात, नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला आजादनगर निवासी चम्पतराम का 21वर्षीय पुत्र मुनेष गंगवार गत दिवस अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश में कार्य के लिएजा रहा था। मार्ग में कैमरी मार्ग पर बाइक सामने जाते ट्रक के पीछेजा भिड़ी। इस दुर्घटना में मुनेष व उसके दोस्त को गंभीर चोटें आ गयीं। दोनों को उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मुनेष को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके साथी को बरेली स्थित राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक मुनेष के परिजनों में कोहराम मच गया और वह बिलासपुर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने उनसे आवश्यक जानकारी लेकर पंचनामा भरा। रात्रि करीब 9बजे परिजन मुनेष का शव लेकर यहां पहुंचे और उसके पश्चात दाह संस्कार के लिए मूल निवास स्थान ग्राम मितिपुर बाजपुर बहेड़ी बरेली को रवाना हो गये। आज प्रातः चम्पत के पड़ोसियों ने घर के दरवाजे के ताले टूटे देखे तो उन्होंने भीतर जाकर देखा तो सारासामान अस्त व्यस्त पड़ा था तथा बैड व अलमारियां खुली थीं। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल चम्पत को देनी चाही लेकिन उनसे फोन पर सम्पर्क नहीं हो सका। करीब दो घंटे पश्चात चम्पत को घटना की जानकारी दी गयी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अज्ञात चोर घर से सोने चांदी के जेवरात, नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गये हैं। चम्पत के यहां पहुंचने पर चोरी गये सामान की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *