September 20, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। बाइक पर जा रहे युवक को दौरा पड़ गया जिससे वह बेहोश हो गया। जब वह होश में आया तो उसकी बाइक गायब थी। दर्ज रिपोर्ट में कृष्णा कालोनी निवासी हेतराम ने बताया कि गत दिनों वह फौजी मटकोटा काम से जा रहा था कि अचानक दौरा पड़ जाने से वह बाइक से बेहोश होकर गिर गया। जब वह होश में आया तो अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक उड़ाकर ले गये। बाइक संख्या यूके-06एयू/6648 है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं आर्क होटल के पीछे रहने वाले अनिल कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी बाइक संख्या यूके- 04एस/4605 लेकर सिविल लाइन अपनी दुकान के बाहर खड़ी कर कहीं गया था। जब वापस आया तो बाइक गायब थी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *