August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। 10 सितम्बर को घर से रोडबेज परिसर में चाय की दुकान पर काम के लिए  निकला बालक लापता हो गया। उसके परिजनों के द्वारा आसपास के एरिया में बच्चे की खोजबीन की गई लेकिन बालक का अभी तक कोई  सुराग नही मिला। जिस कारण बालक के परिजनों के द्वारा कल  चाइल्ड लाइन 1098 पर कॉल कर बालक वेदप्रकाश पुत्र सोमपाल उम्र 15 बर्ष निवासी रम्पुरा वार्ड न0 7 की  रूद्रपुर रोडवेज परिसर में स्थित चाय की दुकान पर काम  करने के लिए गए बच्चे की गुम होने की जानकारी दी गई। जिस पर कुमाऊँ सेवा समिति चाइल्ड लाइन केन्द्र समन्वयक शायरा बानो, टीम मेम्बर अंशुल कपूर के द्वारा बालक की गुम होने की जानकारी ली गई व बाजार चैकी रूद्रपुर में जाकर बालक की गुमशुदगी की तहरीर दी गयी व चाइल्ड  लाइन टीम के द्वारा बालक के परिजनों द्वारा जिन व्यक्तियों के द्वारा बालक को गुम करने की आशंका जताई गई वहाँ जाकर  पता किया लेकिन बालक की अभी तक कोई जानकारी नही मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *