Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जनता के हीरो बने हरदा, लोगों ने खूब खिंचवाई सेल्फी

उत्तरांचल दर्पण ब्यूरो
रुद्रपुर। रायता पार्टी,नींबू पार्टी, आम पार्टी, चाय पार्टी, ककड़ी पार्टी सहित कई तरीकों से जनता के बीच में जा कर कांग्रेस और प्रदेश में चर्चा में रहने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को बिना कोई पार्टी किये जनता के बीच जाने का मौका मिल जाये तो वह कहां ऐसा मौका छोड़ने वाले। कल एक समारोह में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां वह बिना सुरक्षा के लोगों के बीच घूम रहे थे और लोग भी प्रदेश के कद्दावर नेता को अपने बीच पाकर खूब उत्साहित नजर आये और दाये-बाये उनके साथ अपनी सेल्फी खींचने लगे। रूद्रपुर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमति मीना शर्मा एवं कांग्रेस नेता अनिल शर्मा द्वारा अपनी पुत्री शिवानी शर्मा के विवाह के उपलक्ष्य में रामपुर रोड स्थित आर्क होटल में माता की चैकी का आयोजन किया गया था। जिसमें रूद्रपुर सहित प्रदेशभर से काफी संख्या में अतिथि पहुंचे थे। इस समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई दिग्गज भी आये। श्री रावत बिना सुरक्षा के समारोह में मौजूद लोगों के बीच पहुंच गये। प्रदेश के कद्दावार नेता श्री रावत को अपने बीच पाकर वहां मौजूद लोग काफी उत्साहित हो गये और उनके साथ अपनी-अपनी सेल्फी खिंचवाने लग गये। श्री रावत भी मूंग की दाल खाते-खाते पंडाल में मौजूद लोगों से मिलने लग गये। इस दौरान आम लोगों के साथ-साथ कांग्रेसी, भाजपाई पार्षद और नेता भी श्री रावत के साथ सेल्फी खिंचवाते रहे। एक ओर जहां आम लोग प्रदेश के कद्दावर कांग्रेसी नेता को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित थे तो वही श्री रावत भी जनता के बीच जाने के मिले मौके को पूरी तरह भुना रहे थे। श्री रावत की रायता पार्टी,नींबू पार्टी, आम पार्टी, चाय पार्टी, ककड़ी पार्टी के बाद इसे शादी समारोह की पार्टी कहे तो कोई बुराई नही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *