August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शादी का झांसा देकर युवती से बनाये संबंध

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती से संबंध बना लियेे। जब वह गर्भवती हो गयी तो उसने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने मामले की तहरीर एसएसपी कार्यालय में सौंप दी है। दी गयी तहरीर में सिंह कालोनी निवासी एक युवती ने बताया कि उसका नारायण कालोनी निवासी एक युवक के साथ पिछले दो वर्ष से प्रेम प्रसंग है। जिसके बारे में उसके व लड़के के परिजनों को पता है और दोनों के विवाह की बात हो चुकी थी। प्रेम प्रसंग के दौरान दोनों के संबंध बन गये और जब वह गर्भवती हो गयी तो युवक ने गाली गलौच और मारपीट करते हुए शादी से इंकार कर दिया और उसके परिजनों ने लाखों रूपए दहेज की मांग कर दी। अब उसके परिजन शादी करने से इंकार कर रहे हैं। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *