August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रंजिश के चलते ई रिक्शा चालक पर किया हमला

काशीपुर,(उद संवाददाता)। रंजिश के चलते कुछ लोगों ने ई रिक्शा चालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसके भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया। दर्ज रिपोर्ट में वार्ड 9 खड़कपुर देवीपुरा थाना आईटीआई निवासी सर्वेश कुमार पुत्र दयाराम ने बताया कि उसका भाई दीपचंद ई रिक्शा चालक है। एक वर्ष पूर्व इकबाल और सरफराज के साथ उसका झगड़ा हुआ था जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों का शान्ति भंग में चालान कर दिया था। जिसके चलते उक्त लोग उसके भाई से रंजिश रखने लगे। गत दिवस उसका भााई ई रिक्शा लेकर खड़ा था तभी इकबाल, सरफराज और अयूब अली ने उसे घेर लिया और रस्सियों से बांधकर लाठी डंडों सेउसकी पिटाई कर दी और अपने घर ले गये जहां घर के अन्य लोगों ने भी उसकी बुरी तरह पिटाई लगा दी।शोर शराबा हाोने पर लोगांेे ने उसे छड़ाया। उसके भाई को घायलावस्थामें उपचार के लिए अस्पताल भर्तीकराया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इकबाल, सरफराज, अयूब अली, मुनीजा, शबाना व अयूब अली की पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *