February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बारावफात जुलूस पर पुलिस प्रशासन रहा चैकस

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। बारावफात के जुलूस पर पुलिस प्रशासन चैकस रहा। खेड़ा से जुलूस प्रारम्भ किया गया जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात थी। एसडीएम मुक्ता मिश्रा, एएसपी देवेंद्र पिंचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, सीओ हिमांशु शाह, कोतवाल कैलाश चंद भट्ट, एसएसआई भुवन चंद जोशी, एसओ ट्रांजिट कैंप विद्यादत्त जोशी, टीआई मनीष शर्मा सहित तमाम पुलिस फोर्स के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *