Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सत्संग सुनने 12 को रूद्रपुर पहुंचेंगे सीएम

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और सांसद अजय भट्ट 12 नवम्बर को रूद्रपुर में आयोजित राधा स्वामी सत्संग में पहुंचकर बाबा जी का आशीर्वाद लेंगे और सत्संग सुनेंगे। जानकारी देते हुए विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि राधास्वामी सत्संग व्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिन्दर सिंह ढिल्लो किच्छा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग घर में आयोजित विशाल सत्संग समागम में 11 नवम्बर को पधार रहे हैं। बाबाजी 12 नवम्बर 13 नवम्बर को सत्संग घर में दर्शन देंगे और सत्संग करेंगे। बाबा जी के दर्शन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और सांसद अजय भट्ट भी 12 नवम्बर को रूद्रपुर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री रावत और सांसद भट्ट प्रातः 10 बजे सत्संग घर पहुंचेंगे और बाबाजी से आशीर्वाद लेकर प्रवचन सुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *