August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ब्लाक में नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न होने ेके बाद अब ब्लाक प्रमुख व अन्य दावेदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर ब्लाक में आज से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गयी। रिटर्निंग अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि आज नामांकन पत्रों की बिक्री के पश्चात कल नामांकन दाखिल किये जायेंगे। 4 नवम्बर को नामांकन वापसी होगी और 6 नवम्बर को चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि ब्लाक, कनिष्ठ प्रमुख और ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही है जिसमें ब्लाक प्रमुख के लिए ममता पत्नी विपिन जल्होत्रा ने, ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए नीरज पुत्र कुशल सिंह, कनिष्ठ प्रमुख के लिए मंदीप कौर पत्नी महेंद्र सिंह और अनुज पाठक पुत्र शैलेंद्र पाठक ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *