February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पंडित तिवारी को देखने मैक्स अस्पताल पहुंचे उत्तराखंड के कई नेता

देहरादून। उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का स्वास्य काफी खराब बताया जा रहा है। उत्तराखंड से कई वरिष्ठ नेताओं ने तिवारी के पुत्र रोहित शेखर से मुलाकात की और हालचान जाना। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उन्हें देखने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में पहुंचे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंगलवार को डोईवाला में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद तिवारी को देखने कई दिल्ली पहुंचे। पूर्वाह्न 12 बजे के करीब तिवारी के स्वास्य में काफी गिरावट की खबर दिल्ली से मुख्यमंत्री को मिली। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के पास भी उनकी स्थिति चिंताजनक होने की खबर आयी। तिवारी का स्वास्य खराब होने की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना हो गये। नई दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती नारायण दत्त तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करने बाद मुख्यमंत्री रावत ने तिवारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईर से कामना की है। उन्होंने चिकित्सकों से तिवारी के उपचार के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। 93 वर्षीय एनडी तिवारी को देखने के लिए मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद थे। अस्पताल में तिवारी की पत्नी श्रीमती उज्ज्वला तिवारी व उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी भी मौजूद थे। वहीं पूर्व  मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत अनेक कांग्रेस नेताओं ने भी पंडित तिवारी की दीर्घायू कामना की है। उन्होंने आज दिल्ली में रोहित शेखर से मुलाकात की। पूर्व सीएम ने तिवारी के स्वासय को लेकर विस्तार से जानकारी ली। बताया जा रहा है कि तिवारी को उत्तराखंड लाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *