Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। फोटोग्राफी के पेशे से जुड़े एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया।  मोहल्ला पंजाबी सराय निवासी हारून 30 वर्ष पुत्र बिल्लू पेशे से  फोटोग्राफर है। उसकी शादी को लगभग 8 वर्ष हो चुके हैं।  उसके बच्चे नहीं है। जानकारों की मानें तो पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर घर में चल रहे कलह के कारण वह काफी परेशान रहा करता था। जिसको लेकर गतरात्रि घर के कमरे में वह फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। परिजनों को जैसे ही इसका पता चला उनमें कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना मिलने पर वह भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर आज पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक परिजनों द्वारा मामले की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी जा सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *