Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गतरात्रि मोहल्ला ठाकुरनगर में मामूली विवाद के चलते पति ने पत्नी पर कुकर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला ठाकुरनगर निवासी शिवशंकर के पुत्र का गत दिवस जन्मदिन था। रात्रि में जब दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ घर में जन्मदिन की खुशियां मना रहा था किसी बात को लेकर उसके पिता महाराज से मेहमानों के विदा होने के पश्चात शिवशंकर का पत्नी उर्मिला से विवाद हो गया। इसी दौरान शिव शंकर ने उर्मिला पर कुकर मार दिया जो उसके माथे पर जा लगा जिससे उर्मिला लहूलुहान हो गयी। पुत्र व मौजूद अन्य मेहमानों ने उसे उपचार के लिए तत्काल उपचार केे लिए नजदीकी निजी चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *