Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। पुलिस ने चोरी के सामान व नकदी समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जब उसने चोरी की इस घटना में शामिल अपने साथी का नाम बताया तो पुलिस ने उसे भी चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों चोर चोरी की कई वारदातों में लिप्त थे और पुलिस लम्बे अरसे से उन्हें तलाश कर रही थी। जानकारी के अनुसार थाना बनभूलपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन्द्रानगर मोहम्मदी चैक निवासी सलीम उर्फ शोएब पुत्र मो. इमरान उर्फ इम्मू को शनि बाजार से धर दबोचा। उसके कब्जे से चोरी की गयी 4156 की नकदी, दो प्रेस आईकार्ड, एक टीवी बॉक्स, तीन सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी पायल समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में उसने चोरी की इस घटना में शामिल रामपुर निवासी रिजवान पुत्र अब्दुल वाहिद का नाम बताया जिसके साथ मिलकर उसने दो माह पूर्व इन्द्रानगर छोटी रोड नूरी मस्जिद के पास एक घर से जेवरात उड़ाये थे। पुलिस ने आरोपी मो. रिजवान को भी चोरी की एक चेन, एक लॉकेट, कान के टॉप्स, एक मंगलसूत्र, बालियों समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुशील कुमार, उप निरीक्षक मंगल सिंह नेगी, संजीत कुमार राठौड़, कृपाल सिंह, परवेज अली, मुन्ना सिंह, रूप बसंत राणा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *