August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दुकान की छत काटकर एक लाख की नकदी और सामान उड़ाया

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। चोरों दुकान की छत काटकर एक लाख की नकदी और अन्य सामान उड़ा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। खेेड़ा निवासी राजीव राठौर पुत्र ज्वाला प्रसाद की रोडवेज बस अड्डे के समीप वंश टैलीकॉम ग्राहक सेवा केन्द्र के नाम से दुकान है। गत रात्रि वह दुकान बंद कर घर चला गया। आज प्रात जब उसने दुकान खोली तो देेखा दुकान कि छत की टीन कटी हुई है और गल्ले में रखी एक लाख रूपये की नकदी, चार बड़े मोबाइल फोन, बीस छोटे मोबाइल फोन, एक कैमरा और अन्य सामान गायब था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घटना की जानकारी ली।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *