Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बजाज और ओप्पो कार्यालय से लाखों का सामान चोरी

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। अज्ञात चोरों ने बजाज फाइनेंस और ओप्पो कार्यालय में धावा बोलकर वहां से लाखों कीमत का सामान उड़ा लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दर्ज रिपोर्ट में सिविल लाइन स्थित बजाज फाइनेंस के दीपक जोशी ने बताया कि गतरात्रि वह कार्यालय बंद कर चले गये थे। जब 2 अक्टूबर को प्रातः वहां पहुंचे तो शटर का ताला टूटा था और आफिस में रखे 10कम्प्यूटर, सीपीयू, दो एलईडी, आवश्यक कागजात गायब थे। समीप ही ओप्पो मोबाइल के आफिस के भी दो सीपीयू, एक लैपटॉप और एक प्रोजेक्टर चोरी हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *