August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। चंपावत जिले के पार्टी तहसील में पदस्थ एक लेखपाल ने काशीपुर निवासी बीएड की छात्रा को शादी का झांसा देकर उसकी आबरू लूट ली। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पटवारी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए उसके धरपकड़ के प्रयास शुरू किए हैं। पुलिस को दी तहरीर में गौतम नगर काशीपुर निवासी एक युवती ने बताया कि वर्ष 2018 के फरवरी माह में अपनी बड़ी बहन के रिश्ते के लिए ग्राम पतरामपुर जसपुर गई थी। इसी दौरान कपिल कुमार प्रजापति नामक युवक ने खुद को चंपावत के पार्टी तहसील में पदस्थ लेखपाल बताते हुए उसका मोबाइल नंबर ले लिया। पीड़िता का आरोप है कि नंबर लेने के बाद कपिल नामक लेखपाल ने उसे फेसबुक पर सर्च करने के बाद फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करते ही उसने व्हाट्सएप पर संपर्क साधा। मोबाइल पर एक दूसरे के संपर्क में रहते हुए नजदीकियां प्यार में बदल गई। मुलाकात के 7 महीने बाद यानी वर्ष 2018 की 8 सितंबर को घुमाने के बहाने लेखपाल उसे भीमताल ले गया। दिनभर घूमने के बाद रात को होटल के एक कमरे में शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया और वह गर्भवती हो गई। आरोपी को जब इसका पता चला तो उसने 2019 कि 12 जनवरी को उसे एक बार फिर से घुमाने के बहाने भीमताल ले जाकर उसकी बगैर मर्जी के गर्भपात की गोली िखला दी। इस बीच पीड़िता ने जब भी शादी की बात की आरोपी टालमटोल करने लगा। जब पीड़िता को पता चला कि उसका तथाकथित प्रेमी शादी करने जा रहा है । गत 17 सितंबर को जब उसने इस बाबत फोन पर कपिल से जानकारी ली तो उसने बताया कि दहेज में 25 लाख रुपए मिल रहे हैं। यदि तुम्हारे घर वाले यह रकम देने के लिए तैयार है तो रिश्ता तुमसे हो सकता है जिस पर उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के िखलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी लेखपाल के िखलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *