Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जयंती पर गांधी और शास्त्री जी को किया नमन

रूद्रपुर(उद संवाददाता)।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती जनपद भर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सभी शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्थानों, विद्यालयों में अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस व स्वच्छता ही सेवा की शपथ ली गई तथा गांधी जी व शास्त्री जी के चित्रों को अनावरण कर माल्यार्पण के बाद श्रद्धासुमन अर्पित किये गये । वही विद्यालयों में देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही गांधी जी व शास्त्री जी के जीवनगाथाओं को याद किया गया। जिला मुख्यालय कलक्टेªट में जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण के बाद श्रद्धासुमन अर्पित किये व स्वच्छता ही सेवा व अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शपथ दिलाई गई। नव ज्येाति उत्थान कला मंच देवरिया किच्छा के कलाकारों द्वारा गांधी जी का प्रिय भजन रामधुन की प्रस्तुति देकर जनता को भाव विभोर किया। उधर विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण के बाद माल्यार्पण एवं श्रद्धघसुमन अर्पित किये तथा इन दो महान देश भक्तों के कृत्यों को अपने जीवन में उतारने का आ“वान किया। अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के देश के प्रति दिये गये योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी सत्य, अहिसा के अपने विचारों व व्यवहार से पूरे विश्व के लिये प्रेरणा श्रोत है। गांधी जी के नेतृत्व में स्वाधीनता आन्दोलन न केवल देश को राजनीतिक आजादी दिलाने का संघर्ष था बल्कि सामाजिक व भावात्मक संघर्ष भी था जिससे लोगों में वैचारिक चेतना जगाई। उन्होंने कहा कि जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री का सदगी, सरलता, देश भक्ति तथा ईमानदारी से भरा जीवन हम सभी के लिये प्रेरणा का श्रोत है। जिलाधिकारी ने कहा इनके बारे मे जितना कहा जाए वह कम है। उन्होने कहा समाज मे जो व्यक्ति सबसे पीछे खडा है हमे उसे आगे लाने हेतु कार्य करना होगा। उन्होने कहा हमे जो दायित्व दिये गये है उन दायित्वो का निर्वहन देश की प्रगति के लिए करे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा आजादी के मतवालो ने जो आजादी के बाद भारत की कल्पना की थी हमे उसे साकार करने मे अपना योगदान देना होगा। उन्होने कहा देश के निर्माण मे सामूहिक सहभागिता निभाते हुए अपने स्वार्थो की तिलांजलि देकर देश के लिए कार्य करे। महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री द्वारा प्रारम्भ किये गये स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत जीरो प्लास्टिक जोन बनाने हेतु कलेक्ट्रेट, विकास भवन व जनपद के सभी नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतो मे विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल ने कहा कि इन दो महान विभुूतियों के जीवन मूल्यों से सीख लेकर राष्ट्र के विकास में एवं देश की स्वच्छता के लिये आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि गांधी जी के लियें स्वच्छता एक बहुत ही महत्वूपर्ण मुद््दा था वह साफ सफाई को अपने जीवन का अभिन्न अंग मानते थें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, उप जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा, एसएलओ एनएस नबियाल, नरेश दुर्गापाल, तहसीलदार डा0 अमिता शर्मा सहित अधिकारीध्कर्मचारी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *