Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दुष्कर्म के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

काशीपुर(उद संवाददाता)। कनपटी पर तमंचा सटाकर दिनदहाड़े महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने घटना के लगभग 4 माह बाद कोर्ट के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। गंगे बाबा रोड निवासी महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया की 23 मई की दोपहर मौला किला गंगे बाबा रोड काशीपुर निवासी नदीम पुत्र नफीस अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके घर में जबरन घुस आया और कहा कि तेरा बेटा हमें बदनाम कर रहा है और हमारे गलत धंधों के आड़े आता है । इतना कहने के बाद नदीम के दोनों साथियों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मुंह खोलने की एवज में जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता इस घटना की शिकायत करने कोतवाली गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।जिस पर उसने न्यायालय की शरण ली। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट में सोमवार को कोतवाल काशीपुर को इस मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *