August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

71 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

काशीपुर(उद संवाददाता)। अवैध रूप से लायी जा रही 71 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गत सायं धीमरखेड़ा तिराहा बरखेड़ा पांडे को जाने वाली सड़क से गुजर रहे कैंटर वाहन संख्या यूके-04सीबी/1382 को रोककर उसकी तलाशी ली तो कैंटर में 71 पेटी ग्रांड अफेयर प्रीमियम व्हिस्की तथा 40पेटी ब्लैक हार्स प्रीमियम व्हिस्की बरामद की। इन 71 पेटी अंग्रेजी शराब में 852 बोतलें थीं। पूछताछ में पता चला कि यह अवैध रूप से शराब लायी जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में ग्राम मुंडी खरड़ जनपद मुहाली पंजाब निवासी अमरीक सिंह पुत्र जगजीत सिह और ग्राम भाटखेड़ा बीके काम्पलेक्स के पास बिलासपुर रामपुर निवासी तरसेम सिंह पुत्र कश्मीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *