August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरीश रावत स्टिंग मामले पर सुनवाई टली

नैनीताल(उद संवाददाता)।आज एक बार फिर से हाईकोर्ट में पूर्व सीएम हरीश रावत के बहुचर्चित स्टिंग प्रकरण मामले में सुनवाई टल गई है और एक और नई तिथि सुनवाई के लिए दी गई। दरअसल हुआ यूं की इससे पहले न्यायमूर्ति रमेश चंद खुल्बे ने मामले को सुनने से इनकार कर दिया था जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने न्यायमूर्ति सुधांशू धूलिया को केस को सुनने की जिम्मेदारी दी थी। नव नियुक्ति के चलते आज सुनवाई टल गई और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ ने 30 सिंतबर को मामले की सुनवाई के लिए तिथि तय की है। उल्लेखनीय है कि पूर्व सीएम हरीश रावत पर 2016 में विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगा था। इस स्टिंग प्रकरण की लंबे समय से सीबीआई जांच चल रही है। शुक्रवार यानि आज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी। लेकिन एक बार फिर से सुनवाई टल गई है। गौरतलब है कि पूर्व सीएम हरीश रावत के अधिवक्ताओं ने कोर्ट द्वारा निर्धारित 1 अक्टूबर से पहले सुनवाई को लेकर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद न्यायमूर्ति रमेश चंद्र खुल्बे ने मामले की सुनवाई करने से इंकार कर दिया था। मुख्य न्यायाधीष रमेश रंगनाथन ने केस को सुनने की जिम्मेदारी न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया को दी थी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *