August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध हालातों में पीएसी जवान की मौत

उत्तरांचल दर्पण ब्यूरो
रूद्रपुर।मध्यरात्रि 46वीं वाहिनी पीएसी के जवान की अचानक तबीयत तेजी से बिगड़ गयी। उन्हें उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। मामले की जानकारी परिजनों को मिलने पर प्रातःपरिजन चिकित्सालय पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मूलरूप से रामनगर क्षेत्र निवासी 55वर्षीय 46वीं वाहिनी पीएसी कर्मी कमल कान्त तिवारी पुत्र प्रेम बल्लभ पिछले करीब 35वर्षों से पीएसी में कार्यरत थे और पत्नी व पुत्री के साथ परिसर में ही आवासीय कालोनी में रहते थे। बताया जाता है कि मध्यरात्रि उनका स्वास्थ्य अचानक तेजी से खराब हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही वाहिनी के अधिकारी द्वारा उन्हें उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। प्रातः मामले की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी जिला चिकित्सालय पहुंचे और उन्होंने वाहिनी के अधिकारियों व कर्मियों से घटना के संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जाता है कि मृतक कमल कान्त के पुत्र की करीब एक वर्ष पूर्व मौत हुई थी। चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात मौत के कारणों काखुलासा हो सकेगा। कमल कान्त के निधन से वाहिनी परिसर में शोक की लहर व्याप्त हो गयी और 46वीं एवं 31वीं वाहिनी के अधिकारियों व कर्मियों ने कमल कान्त के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *