Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दुकान के ताले तोड़ नकदी व सामान उड़ाया

काशीपुर(उद संवाददाता)। आधी रात को दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने गल्ले में रखी हजारों की नकदी समेत सामान उड़ा लिया। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर मौका मुआयना कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला महेश पुरा निवासी शाहिद सैफी पुत्र मोहम्मद निसार ने बताया कि स्टेशन रोड पर पुरानी एसबीआई के सामने शाहिद सैफी एग्रीकल्चर इंप्लीमेंट सेंटर के नाम से उसका प्रतिष्ठान है। गत रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। पड़ोस में शाहिद के भतीजे शादाब शफी की दुकान है। आज सुबह जब शादाब दुकान पर आया तो उसने दुकान के शटर का दोनों ताला टूटे देखे। शटर उठाकर अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। प्रतिष्ठान स्वामी ने बताया कि चोरों ने गल्ले में रखी 1500 रुपयो की नकदी समेत इनवर्टर बैटरी तथा दो मोबाइल उड़ा दिये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाना शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *