August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। एसटीएफ टीम ने भारी मात्र में स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के कब्जे से हजारों की नकदी भी बरामद की गयी। एसटीएफ निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि किच्छा क्षेत्रंतर्गत गुरूकुल स्कूल तिराहे के पास बुलेरेो वाहन संख्या यूके-06यू-5332 को रोका तो उसमें से तिलमासा मीरगंज बरेली निवासी नईम खां पुत्र राहत खान, ताहिर पुत्र खलील और बाबरनगर मीरगंज बरेली निवासी जाने आलम पुत्र शाहबान खान को गिरफ्तार किया। तीनों के कब्जे से लगभग 100ग्राम स्मैक बरामद की गयी साथ ही 50हजार की नकदी भी बरामद की गयी। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि यह स्मैक मीरगंज में छोटू नामक तस्कर से खरीदकर किच्छा क्षेत्र में सिरौली कलां में अनस व शानू नामक स्मैक तस्कर को बेचने जा रहे थे। पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद चंद जोशाी, पंकज बेलवाल, कां. दीपक अरोरा, गोविंद सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह चैहान, दुर्गा सिंह पापड़ा, महेंद्र गिरी, गुरवन्त सिंह, राजेन्द्र सिंह महरा, सुरेंद्र सिंह कनवाल शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *