Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दस लाख की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। फोन पर एक व्यक्ति से 10लाख की फिरौती मांगने के आरोपी युवक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी देते हुए बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि वार्ड 28 उजालानगर निवासी मौ. रऊफ पुत्र मा. फारुख ने एक व्यक्ति पर फोन के माध्यम से 10लाख रूपए फिरौती मांगने का मामला दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही थी। उन्होंने बताया कि आज मुखबिर से सूचना मिलने पर वह पुलिस टीम के साथ उत्तर उजाला क्षेत्र में पहुंचे जहां संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ ने उसने अपना नाम पता उत्तर उजाला कालोनी निवासी मो. तौसीफ पुत्र मो. मजबूल उल हक बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से फिरौती मांगने के लिए प्रयोग में लाया गया मोबाइल व सिम भी बरामद किया। उन्होंने बताया कि तौसीफ से घटना के संदर्भ में कड़ी पूछताछ की गयी। उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई सुशील कुमार, दिनेश पंत, कृपाल सिंह, कां. रियाज शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *