Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। दयाचंद्र की मौत पुलिस के लिए अबूझ पहेली बन गई। परिजनों के मुताबिक पिछले 3 दिनों से  कोई उसे मोबाइल फोन पर लगातार  जान से मारने की धमकी दे रहा था।  उसकी मौत को लेकर क्षेत्र में तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि मृतक के पुत्र ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की।  ज्ञातव्य है कि गत अपराह्न बाद ग्राम फिरोजपुर मानपुर निवासी 50 वर्षीय दया चंद्र पुत्र पूरन सिंह रामनगर रोड पर ग्राम रम्पुरा के समीप  स्थित विकर सिंह फार्म के पास लावारिस हालत में मृत पड़ा पाया गया।  उसकी पीठ पर चोट के निशान थे। मृतक की जेब में पड़ा मोबाइल स्विच ऑफ था। पुलिस को जैसे ही इसका पता चला वह तत्काल मौके पर पहुंच गई। उसरी मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया जहां से आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। दया चंद्र की अचानक हुई मौत किसी के गले नहीं उतर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *