February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दीवार से टकराई बेकाबू बाइक, दो युवकों की मौत

देहरादून (उद सहयोगी)। देर रात सहस्त्रधारा रोड पर आईटी पार्क के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। हादसे में बीटेक के छात्र सहित दो युवकों की मौत हो गई। मृत युवकों की पहचान कपिल रावत (21 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह रावत निवासी ग्राम कोटी, थाना बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी तथा नरेश रावत (22 वर्ष) पुत्र मंजू रावत निवासी ग्राम कोटी, थाना बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि नरेश रावत टीएचडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक का छात्र था। वह गांव के युवक कपिल रावत के नालापानी स्थित घर में आया हुआ था। दोनों गत रात दोस्त की पार्टी में गए थे। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। आइटी पार्क के निकट उनकी बाइक सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 सेवा के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कपिल रावत देहरादून स्थित एक मॉल की शॉप में जाब करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *