Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किशोरी से रेप की कोशिश पुलिस को सौपा आरोपी

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। किच्छा बाईपास मार्ग पर मध्य रात्रि युवक द्वारा किशोरी से रेप की कोशिश की गयी। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने पुलिस को घटना की तहरीर सौंप दी है। पुलिस पकड़े गये आरोपी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि किच्छा बाईपास मार्ग स्थित मैदान में एक युवक नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश कर रहा था। किशोरी के चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां आ गये और युवक को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया और उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि आरोपी पूर्व में भी इस तरह की हरकतें कर चुका है और जब उसे पकड़ा जाता है तो वह पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। उनका कहना था कि गरीब परिवार के लोग दबंग की धमकियों से घबरा जाते हैं। परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *