Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नकदी व जेवरात समेत महिला प्रेमी संग फरार

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। घर से हजारों की नकदी व सोने चांदी के जेवरात समेटकर एक महिला प्रेमी के साथ फरार हो गयी। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। ट्रांजिट कैंप निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि गत दिवस उसकी पत्नी को कोलकाता निवासी हाल निवासी ट्रांजिट कैंप बहला फुसला कर ले गया। पत्नी घर से 40हजार रूपए नकद, सोनी चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गयी है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी को भगाने में आरोपी युवक के करीबी रिश्तेदार भी जिम्मेदार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *