August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छापामार टीम ने आंचल दूध के लिए सेंपल

हल्द्वानी (उद संवाददाता)।  जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में महानगर हल्द्वानी में शनिवार की सुबह आंचल दूध की सेंपलिंग प्रशासनिक अधिकारियों तथा खाद्य महकमे की अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई। कार्यवाही सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें आधा दर्जन आंचल दुग्ध विक्रेताओं के यहां छापामारी कर दूध के सैंपल लिए गए। छापेमारी दल ने मंगल पड़ाव स्थित आंचल सहकारी डेरी सिटी मार्ट, कालाढूंगी रोड गोरा प्रोविजन स्टोर गैस गोदाम चैराहा, एंपायर स्टोर नैनीताल रोड तथा ललिता भट्टð व राम शर्मा के यहां से दूध के सैंपल एकत्रित किए जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि की थैली में पैक आंचल दूध के पैकेट जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर को भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के मानकों के अनुसार नहीं पाई जाती है तो दूध निर्माता एवं विक्रेता के विरुद्ध माननीय न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा नंदकिशोर तहसीलदार प्रहलाद राम तथा नायब तहसीलदार महेंद्र जोशी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *