August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। एक महिला ने पार्षद के भाई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस को दी तहरीर में वार्ड 4 रेशमबाड़ी दूधियानगर निवासी एक महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं और वह अपने बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती है तथा एक स्थान पर काम करती है। मोहल्ले का ही एक युवक जो पार्षद का भाई है उससे आयेदिन छेड़छाड़ करता है जिसकी शिकायत रम्पुरा चैकी में की थी लेकिन वह भाग गया। महिला ने कहा कि पार्षद का भाई होने के कारण उसके हौसले बुलंद हैं और वह आयेदिन लड़कियों से छेड़खानी करता है। यदि भविष्य में उसे कोई खतरा होता है तो उसकी जिम्मेदारी उस युवक की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *