August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशा मुक्ति अभियानः आठ नशेड़ी पहुंचाये अस्पताल

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। मिशन खुशियों के तहत आज वार्ड 23 की पार्षद पूजा कोली पत्नी धरम सिंह कोली ने एंटी ड्रग्स टास्क सेल के एसआईराजेश पांडे, कां. राजकुमार, विनय कुमार व अखिलेश तिवारी के साथ वार्ड के आठ ऐसे युवकों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जो पिछले काफी समय से नशे के चंगुल में फंसे हैं। पार्षद ने बताया कि वार्ड को नशा मुक्त कराने के लिए सभी युवाओं को जागरूक किया जा रहाह ै जिसके तहत आज आठ युवकों राधेश्याम, कमल, लक्ष्मण, आ काश, महेश, सोनू, सुरेंद्र व मुन्ना को नशे के चंगुल से बाहर निकालने के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उनका कुशल चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जो युवक उपचार के दौरान शीघ्र स्वस्थ हो सकते हैं उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि अन्य युवकों को नशा मुक्ति केंद्र भेजे जाने की कार्रवाई की गयी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *