February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नैनी झील में इलेक्ट्रीशियन का शव मिला

नैनीताल,8जुलाई। आज प्रातः नैनी झील में एक युवक का शव तैरता दिखायी दिया जिससे वहां सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकालने का काम शुरू कर दिया। बताया गया है कि युवक कई दिनों से लापता था। जानकारी के मुताबिक चार्टन लॉज निवासी सुरेश राम पुत्र रमेश लाल पिछले पांच दिनों से लापता था। उसके परिजन उसकी काफी जगहों पर खोजबीन कर रहे थे लेकिनउ सका कहीं कोई पता नहीं चला। आज प्रातः जब नैनी झील में नाविक घूम रहे थे तभी झील के किनारे एक शव तैरतापाया गया। नाविकोंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी शिनाख्त सुरेश राम के रूप में हुई। मृतक इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। पुलिस ने शव निकालने का काम शुरू कर दिया। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *