February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अपर्णा को श्रद्धांजलि…रूद्रपुर में निकला कैंडिल मार्च

रूद्रपुर। माँ सर्वेश्वरी कालोनी में डकैती के दौरान हुई अपर्णा श्रीवास्तव की हत्या के उपरांत उन्हें श्रद्वांजलि देने हेतु विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कौशल्या इन्क्लेव, दक्ष कालोनी, शुभडेल्स, तपस्या विहार, नन्द विहार, ओयसिस सिटी, आनन्द रेजीडेन्सी,  विजय लक्ष्मी इन्क्लेव,  लोहिया नगर, ललित कैलाश पुरम के दर्जनों नागरिको ने मौन रहकर कैन्डिल मार्च निकाला एवं प्रशासन से हत्याकान्ड एवं डकैतो को शीघ्र गिरफ्रतार कर मृतक अपर्णा श्रीवास्तव को न्याय दिलाने की माँग की। विधायक ठुकराल ने कहा कि कालोनी में आवश्यक सुरक्षा उपकरण विधायक निधि से लगाये जाएंगे। इस दौरान हरीश मिश्रा,संजय सिंह, आशीष छाबड़ा, प्रमोद शर्मा, कृष्ण कुमार यादव ,महेंद्र छाबड़ा, नैन्सी मिश्रा, लीला दुमका, सुनीता शर्मा, गगन अवस्थी, दीपा जोशी ,शैलजा यादव, विद्या बोरा, सनी जांगिड़, सिमरनजीत, सरिता नेगी ,रंजना रावत ,निशा सिंह, अर्चना सिंह, छवि अग्रवाल, रेनू शुक्ला, अंजलि सक्सेना ,मनीषा राय ,मंजू जोशी, राजवीर जांगिड़, हरदेव सिंह, सुरेश शर्मा, कुलदीप नेगी, बलजीत सिंह, आर के मौर्य, विजेंद्र पाल, ललित दुमका, अजय अनेजा, रेऽा शुक्ला ,पिंकी चौधरी ,शीतल अग्रवाल, ऋचा सक्सेना ,अनु मिश्रा, धीरज मिश्रा, दिलीप सक्सेना ,विक्की भटनागर, सहित तमाम लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *