February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खबर का असरः बन्द पड़े नाले की जेसीबी से सफ़ाई शुरू

लालपुर,5जुलाई। एनएच 74 पर बन्द पड़े नाले की जेसीबी से सफाई शुरू कर दी गयी ताकि नाले का गंदा पानी सड़कों पर न आ सके। गौरतलब है कि लालपुर के ग्रामीणों ने कहा था कि एनएच 74 चौड़ीकरण में कार्यदायी संस्था गल्फार कम्पनी की लापरवाही से नाले का निर्माण पूर्ण नहीं किया गया जिस कारण नाला बंद हो गया और बरसात के चलते नाले का गंदा पानी दुकानों और घरों में पहुंचने लगा जिसके चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बात को उत्तरांचल दर्पण समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसको संज्ञान में लेते हुए कार्यदायी संस्था ने जेसीबी मशीन के जरिये बंद पड़े नाले की सफाई शुरू कर दी है ताकि नाले में पानी अवरूद्ध न हो। नाले की सफाई शुरू होने से ग्रामीणों ने सांध्य दैनिक उत्तरांचल दर्पण समाचार पत्र का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *