February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर मेें चोरी करते युवक को दबोचा

हल्द्वानी। गत सायं रामपुर रोड स्थित आवासीय कालोनी में घर में चोरी कर रहे युवक को आसपास के लोगों ने दबोच लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों द्वारा जब चोर को ेचैकी ले जाया जा रहा था उसी दौरान युवक टैम्पो से कूदकर भाग निकला जिसे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोबारा पकड़ा। जानकारी के अनुसार गत सायं रामपुर रोड स्थित सिद्धार्थ सिटी कालोनी निवासी सपना धामी पत्नी पुष्कर अपने निर्माणाधीन मकान में आयी तो भीतर कुछ आहट होने पर उसने आसपास के निवाासियों भगवान सिंह खाती, सुनील पांडे व महेश पांडे आदि को बुला लिया। जब सभी लोग मकान के भीतर घुसे तो वहां सामान चोरी कर रहे युवक को धर दबोचा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर ट्रांसपोर्टनगर चैक्ी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को आलानकब, टूटे हुए ताले व चोरी की मोटर सहित धर दबोचा। चैकी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि पकड़े गये चोर ने अपना नाम पता हरपाल मौर्य पुत्र श्रीकृष्ण मौर्य, ग्राम मल्ली बमौरी मुखानी बताया। उनका कहना था कि जब युवक को पकड़कर चैकी लाया जा रहा था तो वह चलते टैम्पो से कूदकर भाग निकला जिस पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे मानपुर रोड पर उसे धर दबोचा। चैकी प्रभारी ने बताया कि युवक के संबंध में जब थाना मुखानी से जानकारी ली तो पता चला कि चोर ने अपना पता गलत बताया है।वह वास्तव में शिवालिक कालोनी का रहने वाला है और पूर्व में दो बार चोरी के मामले में जेल जा चुका है और उसके कुछ साथी अभी जेल में बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *