Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रैक्टर-ट्रॉली और टैम्पो की भिड़ंत में एक की मौत,8 घायल

गदरपुर। गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की रुद्रपुर से सवारी लेकर गदरपुर की ओर जा रहे टेंपो से भिड़ंत हो गई जिसके परिणाम स्वरूप एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां टेंपो चालक सहित 2 सवारियों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलखदेवी निवासी राजेश कुमार का ट्रैक्टर चालक ट्रॉली में गेहूं लेकर महेशपुर स्थित एक मिल में जा रहा था। जब ट्रैक्टर चालक मेहतोष मोड़ से आगे बने कट से कुछ मीटर आगे बढ़ा ही था कि रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रहे सवारियों से भरी टेंपो संख्या यूके 06 टीए- 5016 से टकरा गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टेंपो से टकराते ही उसमें सवार सवारियों में चीख-पुकार मच गई और टककर के परिणाम स्वरुप टेंपो में आगे की साइड में बैठा जसविंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह(17) निवासी नगला पंतनगर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक लखनऊ कॉलोनी निवासी रघुवीर सिंह, सकेनिया निवासी महिला कमला देवी, वार्ड नंबर चार निवासी विजेंद्र कुमार व प्रशांत कुमार, रुद्रपुर निवासी गजेंद्र सिंह, केमरी निवासी हाफिज अहमद एवं दो अन्य सवारियां घायल हो गई। दुर्घटना की जानकारी होने पर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आनन फानन में घायलों को तत्काल में लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गजेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह और हाफिज अहमद को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। टेंपो में बैठी सवारियों के मुताबिक ट्रैक्टर ट्राली का चालक काफी तेज गति से आ रहा था जिस जिसके परिणाम स्वरुप वह गति पर नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे टेंपो से जा टकराया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *