Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिसकर्मी भी मतदान से नहीं रहे पीछे

रूद्रपुर। एक ओर जहां आज हजारों की संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रातः से ही लाइन में लग गये थे वहीं दूसरी ओर मतदान शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए ड्यूटी के दौरान भी कई पुलिसकर्मियों ने अपने मतदान केंद्रों पर मताधिकार का प्रयोग कर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। ट्रांजिट कैंप स्थित मतदान केंद्र में थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी सहित कई पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ स्वयं मतदान किया बल्कि सभी लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित भी किया। थानाध्यक्ष जोशी ने क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर शान्तिपूर्ण मतदान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *